Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBJP Workers Organize Tricolor Yatra in Kandi Following Modi s Initiative

भाजपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा

फ़ोटो कांडी एक-कांडी में निकले तिरंगा यात्रा में शामिल लोग प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली । यह तिरंगा यात्रा डूमरसोता म

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 14 Aug 2025 11:34 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा

कांडी। प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली । यह तिरंगा यात्रा डूमरसोता मोड़ से शुरू होकर बाजार क्षेत्र होते पेट्रोल पंप मोड़ तक गयी। भाजपा नेताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार हर -घर- तिरंगा यात्रा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा झंडा, बैनर- पोस्टर के साथ निकली यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित अन्य नारे लगाए गए। यात्रा में प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी, राम लाला दुबे, राम लखन प्रसाद, श्रीकांत पांडेय, राम लखन चंद्रवंशी, अमरेश चंद्र, दीपक शुक्ला, चंद्रमणि मिश्रा, सूर्यदेव मेहता, दिलीप प्रजापति सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।