Garhwa News: राज्य के युवाओं के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: फोटो संख्या प्रताप तीन- पुतला लेकर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर शुक्रवार को कांग्रेस के कथित दोहरे रव

Garhwa News: राज्य के युवाओं के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Garhwa News: राज्य के युवाओं के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

फोटो संख्या प्रताप तीन- पुतला लेकर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

गढ़वा, प्रतिनिधि।

विरोध प्रदर्शन का आयोजन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर शुक्रवार को कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये और झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय के विरोध में जिला मुख्यालय स्थित रंका मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता शामिल थे।

नारेबाजी और पुतला दहन

विरोध मार्च की शुरुआत टाउन हॉल परिसर से हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रंका मोड़ पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच राहुल गांधी का पुतला दहन किया और झारखंड के युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हमेशा युवाओं और जनता के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के युवाओं के हितों की लगातार अनदेखी की गई है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के सम्मान, अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

जागरूक युवाओं की आवाज

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि राज्य का युवा अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है और पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस से युवाओं को गुमराह करने की राजनीति छोड़कर उनके भविष्य के प्रति जवाबदेह बनने की अपील की। नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़ ने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से युवाओं की आवाज बुलंद करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित और युवाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर आगे भी मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने झारखंड के युवाओं के अधिकारों की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। मौके पर अविनाश पासवान, उमेश कश्यप, मनीष गुप्ता, अरविंद पटवा, अभिषेक कश्यप, विशाल गुप्ता, विनोद चंद्रवंशी, रिंकू तिवारी, विकास तिवारी, लक्ष्मी पांडेय, अशोक केशरी, इंदेश पांडेय, नसरूदीन अंसारी, धनंजय गोंड, अरविंद धर दुबे, पंकज पाठक, परीक्षित तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, अंसाद अंसारी, विनोद तिवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

जवाबदाताएँ

भाजपा ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
भाजपा ने झारखंड के युवाओं के मुद्दों पर प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGarhwa News: राज्य के युवाओं के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला