गाजे बाजे के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा रामनवमी: भानु
फोटो खरौंधी तीन: चैता कार्यक्रम में शामिल पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही व अन्य खरौंधी भाजपा मंडल इकाई ने सोमवार को खुरधन पहाड़ी के समीप चैता का आयोजन

खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी भाजपा मंडल इकाई ने सोमवार को खुरधन पहाड़ी के समीप चैता का आयोजन किया। उसमें पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय गायकों ने एक से बढ़कर एक चैता गाकर लोगों को खूब झुमाया। पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा बहुत दिनों के बाद प्रखंडवार चैता और होली दोनों कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। साथ में हमलोग यह संदेश दे रहे हैं कि प्रभु श्रीराम का जन्मदिवस रामनवमी गाजे बाजे और डीजे के साथ धूमधाम से मनाएंगे। अबकी बार की रामनवमी पर्व ऐतिहासिक होग। चुनाव के बाद पहली कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
यह कोई राजनीतिक प्यार नहीं बल्कि पारिवारिक प्यार है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की रामनवमी पर्व पर डीजे रोक पर कहा कि रामनवमी धर्म और आस्था का पर्व है। हम अपने धर्म में क्या बजाएंगे यह तय करने वाला इरफान अंसारी नहीं है। इरफान अंसारी सरकार चलाएं। धर्म चलाना हमसभी सनातनियों का काम है। रामनवमी पर्व पर झारखंड में डीजे बजेगा और खुलकर बजेगा। साथ ही कहा झारखंड का दुर्भाग्य है कि सरकार दूसरा बार आया है लेकिन सरकार युवा विरोधी है। सरकार विकास और युवाओं की नौकरी या भत्ता देने की नहीं कर रही है। झारखंड में विकास पूरी तरह से ठप है। छात्रों को स्कॉलर शिप, वृद्ध माता पिता को पेंशन नहीं दे पा रही है। पेंशन नहीं मिलने से वृद्ध माता पिता परेशान हैं। झारखंड में अबुआ आवास के नाम पर लाभुकों से 40 से 50 हजार रुपए तक वसूली किया गया। लाभुकों से पैसा लेने के बाद उन्हें आजतक आवास नहीं मिला। सरकार मंईयां योजना का लाभ चुनाव से पहले 60 लाख महिलाओं को दी थी। वह घटाकर 30 लाख पर ले आए। प्रदेश की अधिकांश महिलाएं मायूस हैं। चैता कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास, करीवाडीह मुखिया मंशा देवी, राजा सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पासवान, बुधनाथ गुप्ता, संध्याकर विश्वकर्मा, सुनील रोशन, विनोद चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


