माफिया राज के नाम से झामुमो के लोग घबरा जा रहें हैं: भाजपा

Nov 13, 2025 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर आरोप लगाया है कि वे माफिया राज के नाम से घबरा रहे हैं। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गरीबों की रक्षा का दावा किया है, जिससे झामुमो के लोग चिंतित हैं। चौबे ने कहा कि जनता ने पिछले पांच सालों में झामुमो का असली चेहरा देख लिया है।

माफिया राज के नाम से झामुमो के लोग घबरा जा रहें हैं: भाजपा

गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर तंज कसते हुए कहा कि माफिया राज के नाम से झामुमो के लोग घबरा जा रहे हैं। गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पिछले दिनों कार्यक्रम में कहा था कि गढ़वा में गरीब जनता को लूटने नहीं देंगे। उसपर झामुमो के लोग भारी घबराहट में दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि माफिया के नाम पर झामुमो के लोग को क्यों बुरा लग रहा है यह जगजाहिर है। गढ़वा में पिछले पांच सालों में जो हुआ है क्षेत्र की जनता देख चुकी है। जब गढ़वा में परिवर्तन हुआ तो झामुमो के लोग छटपटाहट में गढ़वा विधायक पर टिप्पणी करने में लगे हुए हैं।

यह सच है कि गढ़वा विधायक गरीब असहाय लोगों के लिए हमेशा खड़े रहने वाले विधायक हैं। यह बात झामुमो के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो का बयान से यह साफ स्पष्ट हो रहा है कि झामुमो का सोच माफिया के साथ है। झामुमो सरकार में माफिया राज चल रहा है। यह बात जनता जान चुकी है। गढ़वा में सत्येंद्रनाथ तिवारी के विधायक बनने से शायद झामुमो के तथाकथित लोगों को माफियागिरी में दिक्कत होने लगी। गढ़वा की जनता सब समझ चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।