समारोह आयोजित कर भाजपा कार्यालय में मना वीर बाल दिवस
फोटो संख्या प्रताप एक- वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता व कार्यकर्ता

गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे उपस्थित थे। सर्वप्रथम सिख धर्म के महान सपूत जोरावर सिंह और फतेह सिंह की तस्वीर पर उपस्थित सभी भाजपा नेताओं ने फूल माला चढ़ाकर उनके वीरता को नमन किया। मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ नेता श्याम नारायण ने कहा कि सिख धर्म के 10 वे गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों में छोटे दो पुत्रों ने समाज और संस्कृति तथा धर्म को बचाने के लिए अपने आप को बलिदान होना पसंद किया। यह वीरता वर्तमान पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। ऐसे वीर सपूतों के बलिदान दिवस पर हम सबको सीख लेनी चाहिए कि अपने राष्ट्र, धर्म, समाज के लिए अपनी जान का न्योछावर करना पड़े तो कदम आगे रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सत्ता नहीं राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा कार्यकर्ता समाज की सेवा के लिए सत्ता की ओर बढ़ते हैं और दूसरी पार्टियां मेवा के लिए राजनीति में मशक्कत करती हैं। पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों ने अपने धर्म के लिए मरना पसंद किया लेकिन वह झुकना पसंद नहीं किए। यह आज के युग के लिए बहुत बड़ी बात है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता ने कहा कि इतिहास के पन्नों में गुम हो रहे वीर बाल दिवस को वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पटल पर वीरता दिवस घोषित कर नई पीढ़ी को राष्ट्र व समाज के लिए मर-मिटने का संदेश दिया है। कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश उपाध्याय ने भी वीर सपूतों के गुणों का बखान किया। कार्यक्रम संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने किया। मौके पर भाजपा नेता अरविन्द तुफानी, संजय ठाकुर, हरेंद्र द्विवेदी, मुरली श्याम सोनी, मनीष गुप्ता, विनोद जायसवाल, धनंजय गोंड, सन्नी चंद्रवंशी, सरोज सिंह, सुरेंद्र राम, बंधू राम, कंचन पांडेय, मुकेश चौबे, अपना शुभम्, टिंकू गुप्ता, अरूण चंद्रवंशी, सत्यनारायण कुशवाहा, विनोद महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।