भाजपा का सात से 15 नवंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Nov 07, 2025 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो संख्या प्रताप तीन- जानकारी देते भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि वंदे मातरम् गीत का 150 वर्ष संपन्न होने और बिरसा म

भाजपा का सात से 15 नवंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि वंदे मातरम् गीत का 150 वर्ष संपन्न होने और बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस को लेकर सात नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वंदे मातरम् गीत का 150 वर्ष पूरा होने पर स्कूल, कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अनेकों तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालय पर 150 की संख्या में लोगों को एकत्र होकर वंदे मातरम् गीत का गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि वंदे मातरम् कार्यक्रम को लेकर समाजिक सांस्कृतिक संगठनों को प्रोत्साहित करने का काम किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ता सात नवंबर से 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक जिले में संचालित सभी महाविद्यालय (सरकारी एवं निजी) सहित जिला परिषद सदस्य व नगर परिषद नगर, निगम क्षेत्रों में सामुहिक रूप से वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही क्षेत्र के युवा वंदे मातरम गीत को 30 सेकेंड में पूरा कर सोशल मीडिया पर चलाएंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि 9 नवंबर से 15 नवंबर के बीच बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी उनके आश्रितों और विशिष्ट जनजातीय व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद गढ़वा विधायक प्रतिनिधि धनंजय गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देते हुए उनके जयंती को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।