ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाधूमधाम से मनायी गई सदाफल देव जी की जयंती

धूमधाम से मनायी गई सदाफल देव जी की जयंती

विहंगम योग संस्थान रमना इकाई के तत्वावधान में महर्षि सदाफल देव महाराज की 132वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकृति पूजा...

धूमधाम से मनायी गई सदाफल देव जी की जयंती
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाWed, 11 Sep 2019 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

विहंगम योग संस्थान रमना इकाई के तत्वावधान में महर्षि सदाफल देव महाराज की 132वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकृति पूजा शुभ कार्य है। उसे सभी लोगों को करना चाहिये। जीवात्मा से मुक्ति का मार्ग सद्गुरु के शरण में जाने से ही प्रशस्त होता है और यह विहंगम योग से ही सम्भव है। कार्यक्रम को सह संयोजक किशोरी प्रसाद सोनी, विजय कुमार मिश्र, हीरा साह और संजीव पाठक ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का समापन वंदना, आरती और शांति पाठ से किया गया। उससे पहले चतुर्थ सर्ववेद शोभायात्रा निकाली गयी। यह सर्वेश्वरी चौक, भगत सिंह चौक, मानस मंदिर और बाजार प्रांगण होते हुए गुलरही बांध स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जयंती समारोह में तब्दील हो गयी। उक्त अवसर पर अनुयायियों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। मौके पर गोविंद प्रसाद सिंह, राम विजय बैठा, रामप्रीत प्रजापति, आलोक सिंह, बृजबिहारी सिंह, प्रेम चौधरी, उषा सोनी, विमला देवी, जगदम्बा देवी, वीणा देवी, संयुक्त देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें