बाइक दुर्घटना में युवक घायल
Apr 06, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में दो बाइक की टक्कर में दीपक कुमार घायल हो गए। वह जंगीपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में दो बाइक के टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक जंगीपुर गांव निवासी विनोद मेहता का पुत्र दीपक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दीपक को सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


