ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाभक्ति गीत की सतबहिनी में हुई शूटिंग

भक्ति गीत की सतबहिनी में हुई शूटिंग

सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में हिन्द म्यूजिक प्रोडक्शन के तत्वावधान में एक धार्मिक गाने की शूंटिंग सम्पन्न हुई। मालूम हो कि यह स्थल केवल तीर्थ ही नहीं...

भक्ति गीत की सतबहिनी में हुई शूटिंग
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाFri, 16 Apr 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

कांडी। प्रतिनिधि

सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में हिन्द म्यूजिक प्रोडक्शन के तत्वावधान में एक धार्मिक गाने की शूंटिंग सम्पन्न हुई। मालूम हो कि यह स्थल केवल तीर्थ ही नहीं बल्कि पर्यटन स्थल भी है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में देश के कई राज्यों से पर्यटकों की अपार भीड़ होती है। वहीं छोटे बड़े कलाकारों की ओर से हमेशा ही यहां गाने की शूटिंग भी की जाती है। यह सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल कलाकारों का मन मोह लेता है। पावन पवित्र स्थल होने के साथ विहंगम दृश्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में हिन्द म्यूजिक टीम प्रोडक्शन हाऊस की ओर से भक्ति गाने का शूटिंग के दौरान काफी संख्या में देखने स्थानीय लोग भी पहुंचे। गाने की इस शूटिंग में क्षेत्रीय युवा कलाकार बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। वहीं डायरेक्टर विजय हिंद भी यहां दिखे। उनकी ओर से क्षेत्रीय कलाकारों को कैरियर बनाने में मदद भी की जा रही है। इस एल्बम में प्रमोद खिलाड़ी ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गीत के निर्देशक अरुण भारती, कैमरा मैन अशोक उर्फ छोटू लाल हैं। इस एल्बम में अभिनेत्री पार्वती अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में शूटिंग किए गए सभी गाने हिन्द म्यूजिक टीम यू-ट्यूब् चैनल पर जल्द ही रिलीज होगा ।मौके पर महेंद्र, नीरज, डीसी बोस, अर्जुन भारती, रामप्रवेश, राजू रॉयल, छोटू छैला, सुजीत, अजय बाबू सहित अन्य कलाकार भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें