बाल-बच्चों को पढ़ाना है तो दारू-पानी छोड़ना होगा

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

बच्चों को पढ़ाना है तो दारू छोड़ना होगा के लगे नारे फोटो रमना दो:

बाल-बच्चों को पढ़ाना है तो दारू-पानी छोड़ना होगा

रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के गोसाईबाग में रविवार को नशा मुक्ति, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुहल्लेवासियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान लोग घर मकान बनाना है, बाल-बच्चों को पढ़ाना है तो दारू-पानी छोड़ना होगा सहित विभिन्न जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे। रैली गोसाईबाग के विभिन्न मुहल्लों से होकर गुजरी। उस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने की अपील की गई। जागरुकता रैली में शामिल लोगों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के विकास में बाधक है।विदित

हो कि दो सप्ताह पूर्व मुहल्ले के युवाओं ने नशा और उससे उत्पन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर शराब पीने, बनाने और बेचने का विरोध करने का सामूहिक निर्णय लिया था। ग्रामीणों ने नशे के कारण बढ़ रहे घरेलू कलह, आपसी विवाद और अपराध जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम के लिए स्वयं पहल शुरू की है। जागरुकता रैली में विज्ञनी देवी, सुगंधा देवी,सीमा देवी,रेशमा देवी, गीत देवी, विंदा देवी,सुशीला देवी,उपेन्द्र पासवान, अनिल राम ,जितेंद्र राम, गुड्डू पासवान, योगेंद्र कुमार, जगदीश राम, राजेंद्र राम, रितु पासवान, नंदू चौधरी, रामकिशन पासवान, अनुज कुमार चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।