
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संक्षेप: गढ़वा में बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. एमके सिंह ने सभी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशामुक्ति के लिए संकल्प...
गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को यूनिवर्सिटी परिसर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाना था। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एमके सिंह ने सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारीगण व विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने-अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभाव से बचने, शराब, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट, ड्रग्स का सेवन नहीं करना और गांव, कस्बे और शहर को नशामुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए। आपलोग देश के अच्छे नागरिक होने के नाते अपने आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। यूनिवर्सिटी परिसर को पूर्ण रूप से नशामुक्त रखने का संकल्प सभी छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने लिया I मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. अजय भूषण प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार के अलावा विभिन्न कॉलेज, विभाग के संकायाध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षकगण, गैर-शिक्षण स्टॉफ व विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




