ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाडंडा प्रखंड के तीनों पंचायत में चला जागरुकता कार्यक्रम

डंडा प्रखंड के तीनों पंचायत में चला जागरुकता कार्यक्रम

शनिवार को डंडा प्रखंड के तीनों पंचायतों भीखही, छप्पर दागा और डंडा में डायन प्रथा उन्मूलन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया...

डंडा प्रखंड के तीनों पंचायत में चला जागरुकता कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 01 Nov 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को डंडा प्रखंड के तीनों पंचायतों भीखही, छप्पर दागा और डंडा में डायन प्रथा उन्मूलन संबंधी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले जिले के विभिन्न प्रखंडो में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था। डंडा प्रखंड के तीनों पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम के साथ इसका समापन भी किया गया। भीखही पंचायत में डायन प्रथा संबंधी उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन करते हुए डायन प्रथा संबंधी विशेष जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि यह एक मानव भ्रम है। छप्पर दागा पंचायत में और डंडा पंचायत में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में तीनों पंचायतों के मुखिया, सभी सेविका, सहायिका, सहिया और ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सांकेतिक बाल विकास परियोजना कार्यक्रम की तरफ से महिला पर्यवेक्षिका राना तबस्सुम, महिला पर्यवेक्षिका शिमला कुमारी, परियोजना सहायक सुमन तिवारी, अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम में महिला पर्वेक्षिका राना तबस्सुम ने बताया कि डायन प्रथा एक सामाजिक कुरीति है। यह समाज में गहराई से फैली हुई है। इस बुराई को जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में बताते हुए शिमला कुमारी ने कहा कि पिछले दिनों जो घटना नारायणपुर गांव में घटी थी। अब भविष्य उस तरह की घटना की पूर्णावृत्ति ना हो। इसके लिए पंचायत और गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें