Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsAttempted Suicide of Reshma Devi Family Dispute Leads to Poisoning in Garhwa

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा के गौरा गांव में रेशमा देवी ने परिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। परिजनों के अनुसार, रेशमा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 Dec 2024 08:43 PM
share Share
Follow Us on
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत विश्रामपुर थाना के गौरा गांव निवासी भरत विश्वकर्मा की पत्नी रेशमा देवी ने शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रेशमा देवी और ससुरालवालों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी आक्रोशित होकर उसने आत्महत्या के इरादे से कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी मिली। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में इलाजरत रेशमा की हालत स्थिर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें