
फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास
गढ़वा के रारो गांव में 32 वर्षीय अनुप कुमार ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाने का प्रयास किया। पत्नी से नोकझोंक के बाद वह नए घर में गया और दरवाजा बंद कर लिया। परिवार ने दरवाजा खोला और उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
गढ़वा। डंडई थानांतर्गत रारो गांव निवासी मंगर राम के पुत्र 32 वर्षीय अनुप कुमार ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना संबंध में परिजनों ने बताया कि अनुप कुमार और उसकी पत्नी रारो गांव में ही पुराना घर पर थे। वहीं किसी घरेलू मामले को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई। उसके बाद अनुप कुमार ने वहां से निकल गया। कुछ दूर पर अवस्थित नए घर पर जाकर एक कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद फंदा डालकर लटक गया। तब तक उसके घर वालों को संदेह हुआ। किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर गए।

उसके बाद फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया। आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


