घरेलू विवाद में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के अखौरी तहले गांव की 29 वर्षीय आशिता श्रीवास्तव ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के अखौरी तहले गांव निवासी ऋषभ राज की पत्नी 29 वर्षीया आशिता श्रीवास्तव रविवार देर शाम कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी घरेलू मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुई थी। उसी बात से आक्रोशित होकर आशिता ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


