
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
संक्षेप:
गढ़वा के खोलरा गांव में राजू चौधरी की पत्नी कौशल्या देवी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार के अनुसार, राजू शराब पीकर घर में गाली गलौज और मारपीट करता है, जिससे परेशान होकर कौशल्या ने यह कदम उठाया। अब उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Nov 16, 2025 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा। मेराल थानांतर्गत खोलरा गांव निवासी राजू चौधरी की पत्नी कौशल्या देवी रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजू शराब पीकर घर में बराबर गाली गलौज और मारपीट करते रहता है। उसी बात से परेशान होकर कौशल्या ने चूहा मारने की दवा खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


