कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

गढ़वा। नगर ऊंटारी थानांतर्गत के जमुने गांव निवासी सूर्य देव राम की पत्नी निशा देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए...

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। नगर ऊंटारी थानांतर्गत के जमुने गांव निवासी सूर्य देव राम की पत्नी निशा देवी ने शनिवार की रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि निशा की गोतनी के बेटे का शनिवार की रात तिलकोत्सव था। उस दौरान निशा के पति सूरज देव राम डीजे पर गांव के अन्य लोगों के साथ डांस कर रहा था। उसी बात को लेकर निशा और उसके पति के बीच आपस में विवाद हो गया। उसके बाद निशा ने आक्रोशित होकर कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।