प्रखंड में कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक परीक्षा शुरू, बीपीओ ने किया निरीक्षण

Mar 11, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

खरौंधी प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन (एसए-2) परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो

प्रखंड में कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक परीक्षा शुरू, बीपीओ ने किया निरीक्षण

खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन (एसए-2) परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई। परीक्षा 11 मार्च से 14 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले दिन सभी विद्यालयों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल मौखिक रूप में ली जा रही है, जबकि कक्षा 2 के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों रूपों में आयोजित की जा रही है।वहीं

कक्षा 3 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों पर आधारित हैं।कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक विषय में 60 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों के लिए भी प्रत्येक विषय में 60 अंक निर्धारित हैं, जिसमें सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषयों की लिखित परीक्षा 50 अंकों की तथा 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। उसके अलावा 40 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक विषय के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। बुधवार को प्रथम पाली में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। द्वितीय पाली में कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई। उस दौरान बीपीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शिक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए। मौके पर प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। साथ ही बीआरपी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीआरपी दिनेश कुमार दुबे ने भी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।