कमलेश मेहता बनाए गए विधायक प्रतिनिधि
क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कमलेश मेहता को नगर पंचायत का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वह नगर पंचायत की बैठकों में भाग लेंगे और जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत रहेंगे। विधायक का उद्देश्य विकास और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कमलेश मेहता ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

श्रीबंशीधर नगर। क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने नगर पंचायत का विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता को बनाया है। वह नगर पंचायत स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत रहेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम लोगों की आवाज नगर पंचायत तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उक्त संबंध में सूचना नगर पंचायत पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) को भेज दी गई है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, नगर उंटारी को भी प्रेषित की गई है।नियुक्ति
के बाद विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उक्त मनोनयन पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय सहित अजय प्रसाद, कामता प्रसाद, प्रताप जायसवाल, आशीष कुमार, रमना विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, अजमल अंसारी, मिंटू कुमार समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


