Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsAlvina Tirki Memorial Football Tournament Announced at Badgadh School
फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर कमेटी की बैठक

फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर कमेटी की बैठक

संक्षेप:

राजकीय मध्य विद्यालय बड़गड़ में स्वर्गीय अल्बिना तिर्की मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की बैठक हुई। टूर्नामेंट 26 सितंबर से शुरू होगा, सेमीफाइनल 3 अक्टूबर और फाइनल 5 अक्टूबर को होगा। 15 सितंबर तक टीमों की...

Thu, 4 Sep 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

बड़गड़, प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय बड़गड़ में गुरुवार को स्वर्गीय अल्बिना तिर्की मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट का आयोजन कला खजूरी गांव के मैदान में होगा। मौके पर विश्वनाथ बाखला को कमेटी के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल पांच अक्टूबर को होगा। वहीं तीन अक्टूबर को सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा। मैच की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। टूर्नामेंट संबंधी सूचना शुक्रवार से दी जाएगी। पिछले टूर्नामेंट में शामिल 16 टीमों को उसकी सूचना दी जाएगा। टूर्नामेंट के लिए 15 सितंबर तक टीम की एंट्री की जा सकेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एंट्री फीस 1,500 रुपए रखी गई है। विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद राशि दी जागी। वहीं सेमी फाइनल जीतने वाले दोनों टीम को पांच हजार और क्वार्टर फाइनल खेलने वाले टीम को दो हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी। हर खेल में मैन ऑफ द मैच को पांच सौ रुपये दी जाएगी। फाइनल खेलने वाले दोनों टीमों को ट्रॉफी और जर्सी भी दिया जाएगा। समापन समारोह में विश्राम बाखला की अगुवाई में कला खजूरी की सांस्कृतिक टीम लोक नृत्य का प्रदर्शन करेगी। बैठक में अध्यक्ष सूरज देव ने अध्यक्षता की। मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक सुप्रियन केरकेट्टा सहित अन्य लोग मौजूद थे।