Garhwa News: एसआईआर के काम में लापरवाही पर शोकॉज

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: केतार में, बीडीओ प्रशांत कुमार ने बीएलओ माया देवी, वालेंटियर सहायक अध्यापक गौतम पाल और पर्यवेक्षक धनलाल उरांव को शोकॉज किया। आरोप है कि गणना प्रपत्र का वितरण सही तरीके से नहीं हुआ और गलत आंकड़ा दर्ज किया गया। बीडीओ ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।

Garhwa News: एसआईआर के काम में लापरवाही पर शोकॉज

Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण में लापरवाही बरतने के आरोप में बीडीओ प्रशांत कुमार ने बूथ संख्या 74 के बीएलओ माया देवी, उनके वालेंटियर सहायक अध्यापक गौतम पाल व पर्यवेक्षक धनलाल उरांव को शोकॉज किया है। बीडीओ ने पत्र निर्गत कर एसआईआर के गणना प्रपत्र को घर-घर तक नहीं पहुंचाने के अलावा बीएलओ के द्वारा गलत आंकड़ा की प्रविष्टि किए जाने को घोर लापरवाही बताया। साथ ही प्रखंड के सभी बूथों पर कार्य कर रहे बीएलओ और उनके सहयोगी वालेंटियर के कार्यों की सतत निगरानी नहीं करने का पर्यवेक्षक को दोषी माना। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में इन सभी लोगों की लापरवाही सामने आई है।

इनके द्वारा किसी भी मतदाता के घर नहीं जाना और गलत आंकड़ा की प्रविष्टि करना इनके कार्यों के प्रति उदासीनता प्रदर्शित करती है। बीडीओ ने बीएलओ माया देवी, वालेंटियर गौतम पाल और सुपरवाइजर धनलाल उरांव को 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वरीय पदाधिकारी को उनके कृत्यों की जानकारी भेजने की चेतावनी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।