शहर में सब्जी और फुटपाथ दुकानदारों नहीं देना पड़ेगा टैक्स: अलखनाथ
फोटो संख्या दो: कार्यालय का उद्घाटन करते गौरी शंकर बिंद गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समाजसेव

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी गौरी शंकर बिंद ने फीता काटकर किया। मौके पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है। तभी लोगों के जीवन में भी सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की जनता ने अगर उन्हें आशीर्वाद दिया तो निर्धारित समय पर होल्डिंग टैक्स, नक्शा, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की सेवा उपलब्ध होगी। नगर परिषद क्षेत्र में हॉस्पिटल, स्कूल और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सभी सब्जी, ठेला खोमचा और फुटपाथ दुकानदारों को टैक्स से बाहर करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



