अक्षय नवमी पर पूजा-अर्चना व कथा का आयोजन
फोटो भवनाथपुर एक: अक्षय नवमी पर पूजा अर्चना करती महिलाएं छठ महापर्व के बाद टाऊनशिप स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को अक्षय नवमी पर्व श्रद्धा औ

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। छठ महापर्व के बाद टाऊनशिप स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को अक्षय नवमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर आंवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-पाठ और कथा का आयोजन किया गया। उसमें पंडित सत्येंद्र वैद्य के द्वारा भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आराधना के महत्व पर विस्तृत रूप से कथा श्रवण कराया गया। उन्होंने बताया कि अक्षय नवमी का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किया गया दान, पूजन और व्रत अक्षय फल प्रदान करता है। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। उक्त अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




