Garhwa News: प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी सामंजस्य पर जोर
Garhwa News: मझिआंव में प्रशासनिक बैठक हुई, जिसमें बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास और जनहित मुद्दों पर चर्चा की। सभी पंचायतों की विकास योजनाओं की स्थिति, ग्रामीण समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों में समन्वय पर विचार किया गया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सामंजस्य आवश्यक बताया गया।

Garhwa News: प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी सामंजस्य पर जोर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी सामंजस्य पर जोरमझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक की गई। मौके पर जिला पार्षद अर्चना प्रकाश, प्रमुख प्रतिनिधि ललन यादव, उपप्रमुख सकेंद्र पासवान विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी देने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बीडीओ के द्वारा जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना गया। साथ ही सभी समस्याओं के यथाशीघ्र नियमानुसार समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी सामंजस्य से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है। जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


