आदिम जनजाति परिवार की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
धुरकी, प्रतिनिधि। पुलिस ने आदिम जनजाति परिवार की कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता...

धुरकी, प्रतिनिधि। पुलिस ने आदिम जनजाति परिवार की कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि थानांतर्गत रक्सी गांव के बैगाटोला निवासी महेंद्र प्रजापति ने उसके साथ फरवरी में जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। वह अपनी सहेली की घर फरवरी महीने में शादी में गई थी। उसी क्रम में सहेली की भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने विरोध किया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके बाद वह गर्भवती हो गयी। उसके घर से भाई और पिता बाहर मजदूरी करने गए थे। लोकलाज से वह किसी को नहीं बतायी। उधर बाहर से उसके पिता के लौटने के बाद उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब हो गई तो वह आनन-फानन में जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चिकित्सक ने बेटी के गर्भवती होने की बात बतायी। लड़की का ऑपरेशन करने की बात कही। उसके बाद छात्रा के पिता ने डॉक्टर की बात मानकर ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन में मृत बच्चा निकाला गया। उसमें उसे 60 हजार रुपये खर्च हुए। उसकी बेटी की किसी तरह जान बच गई। उन्होंने मामले में बेटी से मिली जानकारी के अनुसार थाना में केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं चिकित्सकीय जांच के लिए छात्रा को सदर अस्पताल भेजा गया। मामले में अनुसंधानकर्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकार प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि पीड़िता नाबालिग छात्रा के पिता के आवेदन पर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।
