ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वामच्छरदानी वितरण के नाम पर परेशान करने का आरोप

मच्छरदानी वितरण के नाम पर परेशान करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे ने मच्छरदानी वितरण के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि...

मच्छरदानी वितरण के नाम पर परेशान करने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाThu, 22 Jul 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

कांडी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे ने मच्छरदानी वितरण के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बलियारी पंचायत के लोगों को 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी में मछरदानी के लिए बुला लिया गया।

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग बलियारी पंचायत के विभिन्न गांवों से कांडी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बलियारी गांव में ही पंचायत भवन या स्वास्थ्य उप केंद्र में मच्छरदानी का वितरण किया जा सकता था। मच्छरदानी वितरण के नाम पर सैकड़ों लोगों को कांडी बुलाकर उन्हें बेवजह परेशान किया गया। भारी भीड़ में से कई लोगों को मछरदानी नहीं मिल सकी। उन्होंने जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार से मांग की है कि बलियारी स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र में स्थानीय पंचायत के लोगों को मच्छरदानी का वितरण किया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें