दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार घायल
गढ़वा में महुआ धाम के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में अजीत राम, दिनेश राम, विकास राम और अवधेश चौधरी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया।

गढ़वा, प्रतिनिधि। हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के महुआ धाम के पास दो मोटरसाइकिल के टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रपुरा गांव निवासी नंदू राम का पुत्र अजीत राम, बच्चन राम का पुत्र दिनेश राम, महेश्वर राम का पुत्र विकास राम और दूसरी मोटरसाइकिल सवार राधे चौधरी का पुत्र अवधेश चौधरी के नाम शामिल है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना का विवरण
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अजीत राम, दिनेश राम और विकास राम एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से महुआ धाम साप्ताहिक बाजार करने के लिए गए हुए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी क्रम में दूसरी मोटरसाइकिल सवार अवधेश चौधरी अपने घर से महुआ धाम अपने गांव में ही घूमने के लिए जा रहा था। धाम के पास दोनों की मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।
घायलों का इलाज
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अपने-अपने घायलों को कांडी व मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने सभी घायलों को लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


