एक दर्जन केंद्रों पर दी 1917 विद्यार्थियों ने परीक्षा
कांडी में जैक द्वारा आयोजित 8वीं बोर्ड परीक्षा में 1917 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की उपस्थिति का निरीक्षण किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने शांति और कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को धन्यवाद दिया।

कांडी। जैक द्वारा आयोजित 8 वीं बोर्ड परीक्षा सोमवार को प्रखंड के 12 परीक्षा केंद्रों पर 1917 विद्यार्थी परीक्षा दी। वहीं चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाई स्कूल लमारी कला सेंटर पर 248, जमा दो हाई स्कूल कांडी में 442 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। हाई स्कूल बरवाडीह में 140, बुनियादी सेमौरा में 20, बलियारी में 54, जमा दो हाई स्कूल गरदाहा सेंटर पर 253, हाई स्कूल सोहगड़ा में 175, जमा दो हाई स्कूल खरौंधा में 126, मिडिल स्कूल खरौंधा में 52, हाई स्कूल हरिहरपुर में 231 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि उक्त केंद्र पर एक छात्र अनुपस्थित रहा। राजकीय मध्य विद्यालय खरौंधा में 68 व हाई स्कूल कांडी परीक्षा केंद्र पर 108 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार मेहता ने प्रखंड के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शांति पूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों को धन्यवाद दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



