छत से गिरकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के संगबरिया गांव में 60 वर्षीय राजेश्वर राम रात में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने घर की दूसरी तल्ले की छत पर सो रहे थे, जहां रेलिंग नहीं थी। अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़े। उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

छत से गिरकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल

गढ़वा। मेराल थाना अंतर्गत संगबरिया गांव निवासी 60 वर्षीय राजेश्वर राम गुरुवार देर रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजेश्वर राम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजेश्वर रात में अपने घर के दूसरे तल्ले की छत पर सो रहे थे। बताया गया कि छत पर रेलिंग नहीं है। देर रात जब वह उठे तो अंधेरे में उन्हें किनारे का पता नहीं चल पाया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे छत से नीचे गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में उनके दोनों हाथ, पीठ, कमर तथा दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।