ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वा32 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन

32 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन

राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। उस दौरान पीएम उज्जवला योजना के तहत 32 लाभुकों के बीच चुल्हा और सिलेंडर गैस का नि:शुल्क...

32 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाThu, 21 Sep 2017 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। उस दौरान पीएम उज्जवला योजना के तहत 32 लाभुकों के बीच चुल्हा और सिलेंडर गैस का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र सह दीदी कैफे की शुरूआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ दयानंद कारजी ने कहा कि सरकार के 1000 दिन के कार्यकाल में प्रखंड के 1513 आवास की स्वीकृति की गई। वहीं सामाजिक सुरक्षा के तहत 1670 लोगों को विभिन्न तरह की पेंशन की स्वीकृति दी गई। वहीं 288 किसानों को केसीसी ऋण दिया गया। वहीं भूमि संरक्षण विभाग की ओर 33 किसानों को अनुदान पर 33 पंप सेट और 136 डोभा की स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम को जिला पार्षद अरविन्द तुफानी, सांसद प्रतिनिधि रामसकल पासवान, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष राज कुमार सिंह,उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, उपप्रमुख रविन्द्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर बीपीओ संतोष सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश चौबे, एलइओ सुनीता कुमारी, रामानुज शुक्ल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें