कांडी प्रखंड के 28 सहायक अध्यापक हुए सफल

Sep 09, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी प्रारम्भिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 1 से 5 तक में जारी परिणाम में कांडी प्रखंड से 28

कांडी प्रखंड के 28 सहायक अध्यापक हुए सफल

कांडी, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी प्रारम्भिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 1 से 5 तक में जारी परिणाम में कांडी प्रखंड से 28 सहायक अध्यापकों ने सफलता हासिल की। सफल अध्यापकों में कन्या प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर से दुर्गेश कुमार सिंह, मध्य विद्यालय हरिहरपुर से चंदन सिंह, उच्च विद्यालय बरवाडीह से अविनाश कुमार दुबे, प्रावि चंद्रपुरा से चंदन कुमार तिवारी, मवि सुंडीपुर से चंद्रशेखर पांडेय, नव प्रावि गरदाहा से अरुण कुमार, मवि खरौंधा से निरंजन कुमार, उच्च विद्यालय सोहगड़ा से विनोद मिस्त्री व राम किशुन राम, बुनियादी विद्यालय सेमौरा से संजय कुमार पांडेय रविकांत दास व मुनेश्वर राम शामिल हैं।

उसके अलावा पीएम श्री उच्च विद्यालय लमारी कला से अमरेंद्र कुमार पंडित, अनूप कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह व सत्येंद्र कुमार मिश्रा, मवि राणाडीह से मनोज कुमार चौबे व वरुण कुमार शर्मा, प्रावि तेलियानीजामत से मृत्युंजय कुमार गुप्ता, मवि चटनियां से अर्चना कुमारी, उच्च विद्यालय डूमरसोता से नित्यानंद मेहता व अवधेश पाल, नव प्रावि डेमा से संजय राम, जमा दो उच्च विद्यालय कांडी से अवधेश मेहता, राजीव रंजन व जयप्रकाश, मवि सड़की से संतोष कुमार पाल व अनुज कुमार ने सहायक आचार्य पद के लिए सफलता प्राप्त किया है। वहीं प्रखंड के चार ऐसे भी सहायक अध्यापक हैं जो आयोग द्वारा जारी दुबारा संसोधित परिणाम में असफल साबित किए गए हैं जबकि उक्त सभी चार पहले जारी परिणाम में सफल थे। प्रखंड के 28 सहायक अध्यापक का सहायक आचार्य पद पर चयन होने पर कई शिक्षकों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में वरुण कांत दुबे, अरुण पांडेय, राजेश दुबे, राम रंजन, अखिलेश राम, लव कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार चौबे, राम लखन राम, प्रभात रंजन सिंह, उदय राम सहित अन्य शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa News28 Teachers from Kandi Block Achieve Success in Jharkhand Assistant Teacher Exam Results
;;;