विक्षिप्त युवक ने घर में लगाई आग, 10 लाख का नुकसान
थानांतर्गत गोंदा गांव के 27 वर्षीय विधायक प्रजापति ने मंगलवार रात अपने घर में आग लगा दी, जिससे 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। विधायक की मानसिक स्थिति पिछले एक सप्ताह से ठीक नहीं थी। उन्हें मानसिक इलाज के लिए रांची ले जाया गया।

मेराल, प्रतिनिधि। थानांतर्गत गोंदा गांव निवासी 27 वर्षीय विधायक प्रजापति ने मंगलवार की रात अपने घर में ही आग लगा दी। उससे लगभग 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। परिवारवालों ने किसी तरह से घर से निकलकर अपनी जान बचाई। परिजनों ने बताया कि विधायक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह यूट्यूबर है। वीडियो एडिटिंग का स्टूडियो घर में बना रखा था। मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि एक सप्ताह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने घर को बंद कर खुद ही आग लगा ली। आसपास के लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी विष्णुकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
थाना प्रभारी और आसपास के लोग के प्रयास से घर में पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरा घर और उसका स्टूडियो जलकर खाक हो चुका था। बाद में दमकल गाड़ी भी वहां पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि हम लोग को देखने के बाद विधायक घर के पीछे से दीवार फांद कर भाग गया। पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि बुधवार को विधायक को परिवार वाले उसका मानसिक इलाज के लिए रांची लेकर गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


