
रायल ग्रांड परिसर में 24 घंटे का हुआ अखंड कीर्तन का आयोजन
फोटो संख्या प्रताप दो - अखंड कीर्तन में शामिल डॉ. अनिल साह और अन्य श्रद्धालु सदर प्रखंड के खजूरी स्थित रायल ग्रांड परिसर में बुधवार को 24 घंटे का अखंड
गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के खजूरी स्थित रायल ग्रांड परिसर में बुधवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। उसमें विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग शामिल हुए। उस दौरान इनके द्वारा किए जा रहे कीर्तन हरे रामा, हरे कृष्णा... के जयकारे से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो उठा और लोग भगवान की भक्ति में डूब गए। अखंड कीर्तन का आयोजन समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ. अनिल साह और डॉ. आयुष कुमार ने कराया था। 24 घंटे के अखंड कीर्तन में शामिल हुए विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग इस अखंड कीर्तन में रजहरा, पढुआ, लोआदाग, बंका, अधौरा, गोंदा सहित अन्य गांवों के कीर्तन मंडली से जुडे लोग शामिल हुए।
सभी ने लगातार 24 घंटे दिन व रात भगवान का भजन कीर्तन किया। मंगलवार के दोपहर तीन बजे से बुधवार के दोपहर तीन बजे तक अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। उसमें गढ़वा शहर , खुजरी, मेराल समेत अन्य क्षेत्रों से गण्मान्य लोग शामिल हुए। कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से आनंद चंद्रवंशी, रघुवीर मेहता, सुंदर यादव, प्रदीप यादव, हरिहर मेहता, मानदेव चंद्रवंशी, प्रसाद राम, काशी चंद्रवंशी, दसई राम, संतोष मेहता, रोहित कुमार सहित अन्य शामिल हुए। मौके पर डॉ. अनिल कुमार साह, डॉ. आयुष कुमार, आरती कुमारी, दिलीप कुमार, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे। मौके पर डॉ. अनिल ने कहा कि भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है। इस भागमभाग जीवन में कुछ समय अवश्य भगवान के लिए देना चाहिए। क्योंकि वह ही जगत के कल्याण करने वाले है। उन्होंने पूरी सृष्टि की रचना की है। ऐसे में हर मनुष्य का फर्ज है कि भगवान के लिए कुछ समय अवश्य दे। अखंड कीर्तन से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आए थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




