कीटनाशक खाकर युवक बीमार
Apr 05, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के चपकली गांव में 21 वर्षीय दीपक कुमार चौधरी कीटनाशक खाने के बाद बीमार हो गया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दीपक ने दवा समझकर कीटनाशक का सेवन किया।

गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव निवासी प्यारी चौधरी का पुत्र 21 वर्षीय दीपक कुमार चौधरी कीटनाशक खाकर बीमार हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है। वह अपना दवा समझकर खा गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


