17-Year-Old Girl Attempts Suicide After Domestic Dispute in Gadhwa कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa News17-Year-Old Girl Attempts Suicide After Domestic Dispute in Gadhwa

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा में, धुरकी थानांतर्गत टाटीदिरी गांव की 17 वर्षीय तरन्नुम निशा ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 30 Aug 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। धुरकी थानांतर्गत टाटीदिरी गांव निवासी ताजुद्दीन अंसारी की पुत्री 17 वर्षीया तरन्नुम निशा ने शुक्रवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि तरन्नुम को उसके पिता के द्वारा आपसी घरेलू किसी बात को लेकर डांट फटकार किया गया था। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।