लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

Jan 25, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ की गईं। प्रियंका कुमारी सहित नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान जिले की डिस्ट्रिक्ट आईकॉन प्रियंका कुमारी को उनके सराहनीय योगदान के लिए शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए मतदाताओं में पवन कुमार, ट्विंकल कश्यप, रानी खातून सहित कुल 9 नवपंजीकृत मतदाताओं को एपिक कार्ड और गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उसके अतिरिक्त गढ़वा, मेराल, रंका, खरौधी, भवनाथपुर और नगर ऊंटारी प्रखंडों के बीएलओ रेणु देवी, सविता देवी, देवंती देवी, तिलेश्वरी देवी, अनिता देवी, शीला देवी को मतदाता सूची की तैयारी में सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई। साथ ही लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उराव सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa News16th National Voter s Day Celebrated in Garhwa with Awareness Activities
;;;