विषैला जंतु के काटने से घायल

Apr 08, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के कबिसा गांव में 15 वर्षीय राहुल कुमार को विषैले जीव ने काट लिया। घटना के समय वह अपने घर के पास दतवन तोड़ रहा था। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति स्थिर है।

विषैला जंतु के काटने से घायल

गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के कबिसा गांव निवासी चरित्र रजवार का पुत्र 15 वर्षीय राहुल कुमार बुधवार को विषैला जीव जंतु काटने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राहुल अपने घर के पास दतवन तोड़ रहा था। उसी क्रम में विषैला जीव जंतु ने उसके हाथ में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।