ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वागढ़वा में 15 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, दो लोग हुए ठीक

गढ़वा में 15 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, दो लोग हुए ठीक

गढ़वा। प्रतिनिधि रविवार को जिले में 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।वहीं दो संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए। 15 संक्रमितों के मिलने के साथ ही गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या...

गढ़वा में 15 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, दो लोग हुए ठीक
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाTue, 25 Aug 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को जिले में 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं दो संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए। 15 संक्रमितों के मिलने के साथ ही गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 833 हो गई है। 709 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अभी भी 118 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। अबतक छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने कहा कि गढ़वा में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। लेकिन गढ़वा में आज कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट थोड़ा बढ़ कर 85.11 प्रतिशत हो गयी है। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। लोग घर से निकलने पर पहले मास्क का उपयोग जरूर करे। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करना भी जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें