अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त
गढ़वा के पढ़ुआ मोड़ पर रविवार को 13 वर्षीय आदर्श कुमार मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। वह अपने पिता के साथ गढ़वा आ रहा था, तभी अचानक नीलगाय सड़क पर कूद गई। इस दुर्घटना में आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

गढ़वा। गढ़वा-श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के पढ़ुआ मोड़ पर रविवार को मोटरसाइकिल से गिरकर 13 वर्षीय आदर्श कुमार पिता अभय कुमार गुप्ता घायल हो गया। वह श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर का रहनेवाला है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि आदर्श कुमार अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा आ रहा था। उसी दौरान पढ़ुआ मोड़ पर सड़क पर अचानक नीलगाय कूदने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा आदर्श कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे में चोट लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


