गुर्गों की कमी, किराए पर शूटर ले रहे गैंगस्टर; जमशेदपुर में बदल रहा गैंगवार का तरीका

लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

अपराध की दुनिया में गैंगवार का तौर-तरीका भी बदल रहा है। एक दौर था, जब किसी गिरोह के अपने शूटर होते थे। गिरोह के सदस्य ही विरोधी गुट से भिड़ते और वारदात को अंजाम देते थे। लेकिन अब यह मॉडस तेजी से बदल रहा है।

गैंगवार के लिए किराए पर ले रहे शूटर
जमशेदपुर में गैंगवार के लिए किराए पर ले रहे शूटर

अपराध की दुनिया में गैंगवार का तौर-तरीका भी बदल रहा है। एक दौर था, जब किसी गिरोह के अपने शूटर होते थे। गिरोह के सदस्य ही विरोधी गुट से भिड़ते और वारदात को अंजाम देते थे। लेकिन अब यह मॉडस तेजी से बदल रहा है। वर्तमान में पैसे के बदले शूटरों का इंतजाम कर वारदात कराने का चलन बढ़ा है। इससे गिरोह और सरगना की परंपरागत परिभाषा भी बदलती नजर आ रही है।

पहले किसी आपराधिक गिरोह की पहचान उसके सदस्यों और उसके साथ रहने वाले शूटरों से होती थी। सरगना के इशारे पर गिरोह के सदस्य ही हत्या, रंगदारी या गैंगवार जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। ऐसे में पुलिस के लिए गिरोह की पहचान और उसके सदस्यों तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान होता था। अब अपराधियों ने इसमें दूरी बनाने का तरीका खोज लिया है।

सुपारी देने वाला अलग, शूटर अलग

वारदात की साजिश रचने वाला व्यक्ति जरूरी नहीं कि खुद गिरोह के शूटरों का इस्तेमाल करे। वह दूसरे शहर या राज्य में सक्रिय शूटरों से संपर्क कर उन्हें पैसे के बदले बुला सकता है। शूटरों का काम केवल तय रकम के बदले वारदात को अंजाम देना होता है। इससे सुपारी देने वाले और वारदात करने वाले के बीच सीधा संबंध सामने नहीं आता। इसके अलावा गिरोह में सदस्यों की कमी भी एक कारण है। निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में भी पुलिस के सामने इसी तरह का मॉडस सामने आया है।

जांच में दूसरे राज्य से शूटर बुलाए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस अब केवल स्थानीय गिरोह की तलाश तक सीमित नहीं है, बल्कि शूटरों के नेटवर्क और उन्हें उपलब्ध कराने वाले लोगों की भी पड़ताल कर रही है।

मोबाइल और डिजिटल नेटवर्क ने बदली तस्वीर

अपराधियों के बीच संपर्क का तरीका भी बदल गया है। मोबाइल फोन और डिजिटल माध्यमों के जरिए अलग-अलग शहरों में बैठे लोगों के बीच संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इससे अपराध का नेटवर्क किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रहता। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब यह है कि वारदात के बाद शूटर दूसरे राज्य में लौट जाते हैं, जबकि सुपारी देने वाला स्थानीय स्तर पर मौजूद रहता है। ऐसे में पुलिस को स्थानीय अपराधी, मध्यस्थ और बाहरी शूटर के बीच संबंध साबित करने के लिए तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बदलते मॉडस ने गिरोह के आकार से ज्यादा उसके नेटवर्क को महत्वपूर्ण बना दिया है। अब सरगना की पहचान उसके साथ चलने वाले शूटरों से नहीं, बल्कि अलग-अलग जगहों पर सक्रिय अपराधियों को जोड़ने की क्षमता से तय होने लगी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुर्गों की कमी, किराए पर शूटर ले रहे गैंगस्टर; बदल रहा गैंगवार का तरीका