गैंगस्टर राहुल ने प्रेमिका की मां को सौंपी गैंग की जिम्मेदारी, 'दामाद' के लिए कर रही ये सब काले काम

Feb 17, 2026 08:49 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, शाहीन अहमद, रांची, झारखंड
share

गैंगस्टर राहुल सिंह और उसके गैंग का कनेक्शन बांग्लादेश और नेपाल के अपराधियों से है। बांग्लादेश और नेपाल के अपराधियों से गैंगस्टर हथियार मंगाकर गैंग में शामिल गुर्गों को देता है। रांची पुलिस के मुताबिक अब तक दर्जनों हथियार विदेश से मंगाए जा चुके हैं।

गैंगस्टर राहुल ने प्रेमिका की मां को सौंपी गैंग की जिम्मेदारी, 'दामाद' के लिए कर रही ये सब काले काम

कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने अपनी गैंग में परिवार के सदस्यों को भी शामिल कर रखा है। उसकी प्रेमिका की मां रांची में न सिर्फ गैंग का संचालन कर रही है, बल्कि वारदातों को अंजाम देने के लिए अपराधियों तक हथियार भी पहुंचा रही है। इसका खुलासा रांची पुलिस की जांच में हुआ है। गिरफ्तार अश्विनी उर्फ कटप्पा, पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा और रियाश सिंह उर्फ RDX ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गैंगस्टर राहुल के कहने पर अगस्त 2025 में एक कारोबारी से दलादली चौक के पास से 2.85 लाख रंगदारी के रूप में वसूल किए थे। उस पैसे को राहुल के कहने पर उसकी गर्लफ्रेंड की मां चंपा देवी को पुंदाग में दिया। चंपा देवी न सिर्फ गिरोह का संचालन कर रही है, बल्कि वारदातों को अंजाम देने के लिए गिरोह में शामिल गुर्गों को पैसे भी देती है और उन्हें हथियार भी उपलब्ध कराती है। चंपा देवी फिलहाल ISM चौक पुंदाग के पास ही रहती है। रंगदारी का सारा पैसा उसी के पास जमा होता है।

घटना की साजिश बनाते किया था गिरफ्तार

रांची की जगन्नाथपुर पुलिस ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की चारदीवारी के पास से रविवार को संगठित अपराधी गिरोह राहुल सिंह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, 15 गोली और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर चार में क्वार्टर संख्या 367 में रहने वाला पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा, आवास संख्या डीटी- 1535 में रहने वाला रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स और रामगढ़ जिला के पतरातू थाना क्षेत्र के सरैया टोला तालाब के पास का रहने वाला अश्विनी परवता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी शामिल है। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के मुख्य सदस्य अश्विनी के रांची में मौजूद रहने की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने अश्विनी को एक स्थान से पकड़ा। तीनों सरगना राहुल सिंह के निर्देश का इंतजार कर रहे थे।

राहुल का बांग्लादेश व नेपाल से कनेक्शन

गैंगस्टर राहुल सिंह और उसके गैंग का कनेक्शन बांग्लादेश और नेपाल के अपराधियों से है। बांग्लादेश और नेपाल के अपराधियों से गैंगस्टर हथियार मंगाकर गैंग में शामिल गुर्गों को देता है। रांची पुलिस के मुताबिक अब तक दर्जनों हथियार विदेश से मंगाए जा चुके हैं।

गैंगस्टर समेत 11 के विरुद्ध FIR दर्ज

सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, जगन्नाथपुर थाना में गैंगस्टर राहुल सिंह के अलावा पंकज, अश्विनी उर्फ कटप्पा, रियाश सिंह, अमन ठाकुर, झुनकु यादव, विशाल मुंडा, करण उरांव, दीपक मुंडा, प्रेम पांडेय, संटू सिंह, गणेश, अभिजीत परवत्ता और चंपा देवी के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह में शामिल सभी गुर्गे राहुल सिंह के कहने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हैं और रंगदारी की वसूली करते हैं। वर्तमान में भी वह निर्देश मिलने पर किसी कारोबारी से रंगदारी की वसूली को लेकर फायरिंग की तैयारी में थे, इसी बीच पकड़ लिए गए।

कई गिरोह में काम कर चुका है अश्विनी उर्फ कटप्पा

रामगढ़ जिला के पतरातू का रहने वाला अश्विनी पूर्व में कई गिरोह के लिए काम कर चुका है। पहले वह अमन साहू के लिए काम करता था। इसके बाद राहुल दुबे और बाद में अनबन होने पर राहुल सिंह गिरोह के साथ जुड़ गया। उन्होंने बताया कि अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें