जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी! पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह

Mar 04, 2026 11:51 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

झारखंड की जमशेदपुर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है। मनीष को पुलिस ने सरायकेला-खसरावां के एक रिसॉर्ट से पकड़ा है। उस पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं।

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी! पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह

झारखंड की जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां का कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार सुबह उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में पारडीह काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से की गई है। जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा और अपने साथ जमशेदपुर ले आई है।

दर्जनों मामले में आरोपी है मनीष सिंह

मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बीते कई दिनों से उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी दबिश दी गई थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। मामले में लापरवाही को लेकर जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड भी किया गया था। फिलहाल पुलिस मनीष सिंह से थाना में गहन पूछताछ कर रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें