गंगा के कटाव की जद में साहिबगंज का रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें रद्द; देखें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

गंगा के बढ़े हुए जलस्तर का असर आम लोगों के घरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब ये रेलवे सेवा को भी बाधित कर रहा है। साहिबगंज-महाराजपुर रेलखंड के महाराजपुर झुंझरी पुल के पास करीब 100 मीटर रेल ट्रैक गंगा के कटाव की जद में आ गया है। इसके बाद इस रूट पर रेल परिचलान रोक दिया गया है।

झारखंड ट्रेन न्यूज
झारखंड ट्रेन

गंगा के बढ़े हुए जलस्तर का असर आम लोगों के घरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब ये रेलवे सेवा को भी बाधित कर रहा है। साहिबगंज-महाराजपुर रेलखंड के महाराजपुर झुंझरी पुल के पास करीब 100 मीटर रेल ट्रैक गंगा के कटाव की जद में आ गया है। इसके बाद इस रूट पर रेल परिचलान रोक दिया गया है। ट्रैक बचाने के लिए रेलवे ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक से गंगा कटाव की दूरी करीब 20 मीटर ही रह गई है। साहिबगंज एईएन वेद व्यास शरण ने बताया कि करीब सौ मीटर ट्रैक गंगा कटाव की जद में आ गया है। रेल ट्रैक को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मालदा डीआरएम भी रात तक मौके पर पहुंचने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार नदी में कटाव के कारण ट्रेनों के आवागमन में कई बदलाव किए गए। इस खंड पर डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ी नहीं चलाई जा रही हैं। कुछ ट्रेनों को मंगलवार को रद्द कर दिया गया। जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदल कर भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एवं जमालपुर-मुंगेर-कटिहार एवं किऊल-झाझा होकर चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन को साहिबगंज से होकर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

ये ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

63401 साहिबगंज–मालदा टाउन मेमू 63421 आजीमगंज–साहिबगंज मेमू 63411 साहिबगंज–भागलपुर मेमू 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज मेमू

53411 बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर 13427 हावड़ा–साहिबगंज एक्सप्रेस 63405 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू 63402 मालदा टाउन–साहिबगंज मेमू 63422 साहिबगंज–आजीमगंज मेमू 63412 भागलपुर–साहिबगंज मेमू 63064 साहिबगंज–बर्द्धमान मेमू

53412 साहिबगंज–बरहरवा पैसेंजर

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गंगा के कटाव की जद में साहिबगंज का रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें रद्द; देखें लिस्ट