मामूली विवाद में दोस्त बन गया दुश्मन, धनबाद में युवक का सिर कुचलकर मार डाला; पुलिस ने किया खुलासा
धनबाद के चांदमारी यज्ञशाला के समीप झाड़ियों में 20 साल के युवक जितेश रवानी की हत्या के मामले का धनसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी।

धनबाद के चांदमारी यज्ञशाला के समीप झाड़ियों में 20 साल के युवक जितेश रवानी की हत्या के मामले का धनसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक के ही दोस्त दीपक राम (बरमसिया महावीर नगर, कचरा गोदाम संचालक) और उसके सहयोगी शक्ति सिंह (भूदा निवासी, नेत्री का पुत्र) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या किसी बड़ी साजिश का नहीं बल्कि मामूली विवाद का नतीजा थी।
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी नौशाद आलम और धनसार थाना प्रभारी मनोज करमाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 11 मई की रात दोनों आरोपियों ने चांदमारी यज्ञशाला के पास झाड़ियों में पत्थर से कूच कर जितेश की हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और लोगों ने करीब छह घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया था। मृतक के चाचा टुनटुन रवानी के बयान पर पुलिस ने दीपक राम और शक्ति सिंह के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी दीपक राम फरार होकर बिहार के मुंगेर चला गया था। पुलिस के दबाव में उसने 14 मई को धनबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। रिमांड पर पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
नई बाइक की पार्टी के दौरान हुआ विवाद
जितेश रवानी पुणे में नौकरी करता था और दस दिन पहले ही धनबाद लौटा था। वह बाइक खरीदने वाला था। 11 मई की शाम उसने अपने दोस्त शक्ति सिंह को फोन किया। बाद में शक्ति ने जितेश को बताया कि दीपक भी उसके साथ है और बाइक खरीदने की खुशी में पार्टी करने को कहा। जितेश राजी हो गया। तीनों दोस्त बरमसिया मुर्गा फार्म स्थित एक दुकान पर महुआ शराब पीने गए। वहां से मनईटांड़ शराब दुकान होकर धनसार पहुंचे। शराब और चखना लेकर वे चांदमारी यज्ञशाला के समीप एक पेड़ के नीचे बैठकर पीने लगे। शराब के नशे में दीपक राम और जितेश रवानी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दीपक और शक्ति बाइक पर बैठाकर जितेश को झाड़ी में ले और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।
हत्या कर दीपक ने की साक्ष्य छुपाने की कोशिश
हत्या के बाद दीपक ने खून से सनी अपनी शर्ट करमाटाड़ पुल से फेंक दी। वहीं, उसके भाई ने उसे मुंगेर पहुंचाकर छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


