Hindi Newsझारखंड न्यूज़for non-compliance of ED summons Jharkhand CM appears before MP-MLA court
रांची में MP-MLA कोर्ट में पेश हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वकील ने बताया वहां क्या हुआ

रांची में MP-MLA कोर्ट में पेश हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वकील ने बताया वहां क्या हुआ

संक्षेप:

झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को सोरेन को राहत देते हुए उन्हें कथित जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर मामले में MP-MLA कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी थी।

Dec 06, 2025 06:29 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, रांची, झारखंड
share Share
Follow Us on

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची की MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिले समन का कथित तौर पर पालन न करने से जुड़े एक मामले में वहां पहुंचे। इस बारे में जानकारी देते हुए एक वकील ने बताया कि अदालत में आने के बाद CM सोरेन ने 7,000 रुपए के दो बेल बॉन्ड (जमानत मुचलके) भी भरे। इस मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। ईडी ने कथित भूमि घोटाले के संबंध में सोरेन को जारी किए गए कई नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर अदालत का रुख किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर सीएम सोरेन के वकील प्रदीप चंद्र ने इस मामले को लेकर कहा, 'झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर मुख्यमंत्री आज MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। अब CM को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं है।' उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान CM की जगह उनके वकील उनका पक्ष अदालत में रखेंगे। ED ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि सोरेन कथित जमीन घोटाले के सिलसिले में पहले जारी किए गए नोटिस के मामले में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे।

इसके बाद हुई सुनवाई में झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को सोरेन को राहत देते हुए उन्हें कथित जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर मामले में MP-MLA कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी थी।

हालांकि, हाई कोर्ट ने सोरेन द्वारा 6 दिसंबर को MP-MLA कोर्ट में पेश होने के लिए दिए गए अंडरटेकिंग को भी रिकॉर्ड किया। सोरेन ने MP-MLA कोर्ट द्वारा उनकी व्यक्तिगत पेशी पर दिए गए आदेश को चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट ने गुरुवार को ED को CM द्वारा दायर एक याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें 'जमीन घोटाले' मामले में उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती दी गई थी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।