for children died in fire broke out in jharkhand west sinhbhum district झारखंड के जगन्नाथपुर में पुआल के ढेर में लगी आग, जिंदा जल गए चार बच्चे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़for children died in fire broke out in jharkhand west sinhbhum district

झारखंड के जगन्नाथपुर में पुआल के ढेर में लगी आग, जिंदा जल गए चार बच्चे

झारखंड में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक गांव में पुआल के ढेर में आग लगने से वहां खेल रहे चार मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 17 March 2025 02:29 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड के जगन्नाथपुर में पुआल के ढेर में लगी आग, जिंदा जल गए चार बच्चे

झारखंड में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक गांव में पुआल के ढेर में आग लगने से वहां खेल रहे चार मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के गितिलपी गांव के रामोसाई टोला में आग लगने से चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 लड़का और 1 लड़की शामिल हैं। घटना सोमवार दिन में 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के चार बच्चे पुआल के ढेर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पुआल में आग लग गई। देखते देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां खेल रहे चारों बच्चे आग की चपेट में आ गए। चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रहा है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले झारखंड के ही गढ़वा जिले के एक गांव में पटाखे की दुकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव में यह घटना हुई थी। पटाखा दुकानदार अपनी दुकान के बाहर चारपाई पर पटाखे रखकर बेच रहा था। तभी दुकान के बाहर आग लग गई। दुकान को आग से बचाने के लिए उसने शटर गिरा दिया। लेकिन आग दुकान के अंदर पहुंच गई और उसमें बंद तीन बच्चों समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई थी।