Hindi Newsझारखंड न्यूज़five biggest victories of jharkhand elections 2024 list of those candidate who reached assembly for first time
झारखंड चुनाव की पांच सबसे बड़ी जीत, विधानसभा में पहली बार पहुंचने वालों की लिस्ट

झारखंड चुनाव की पांच सबसे बड़ी जीत, विधानसभा में पहली बार पहुंचने वालों की लिस्ट

संक्षेप:

  • झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी झामुमो का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा। पार्टी ने तकरीबन 79.06 प्रतिशत सीटें जीतीं। 43 सीटों पर लड़ने वाले झामुमो के 34 प्रत्याशी जीते।

Nov 24, 2024 06:21 am ISTDevesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रांची, हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी झामुमो का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा। पार्टी ने तकरीबन 79.06 प्रतिशत सीटें जीतीं। 43 सीटों पर लड़ने वाले झामुमो के 34 प्रत्याशी जीते। वहीं भाजपा की विश्वसत सहयोगी आजसू का स्ट्राइक रेट पूरे चुनाव में सबसे खराब रहा। 10 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ आजसू 10 में सिर्फ एक सीट पर विजयी रही। ऐसे में कांग्रेस की नीसत आलम ने सबसे ज्यादा मार्जिन से जीत हासिल की है। वहीं जीत के बाद कई उम्मीदवार पहली बार विधानसभा पहुंचेंगे। नीचे देखिए पूरी लिस्ट...

झारखंड चुनाव की पांच सबसे बड़ी जीत

● कांग्रेस की नीसत आलम ने आजसू के अजहर इस्लाम को सर्वाधिक 86029 वोट से हराया।

● मंत्री दीपक बिरूआ ने चाईबासा की परंपरगत सीट पर भाजपा की गीता बलमुचू को 64835 वोट से हराया।

● झामुमो के दिग्गज स्टीफन मरांडी ने महेशपुर में भाजपा के नवनीत हेंब्रम को 61175 वोट से हराया।

● झामुमो के निरल पूर्ति ने मझगांव सीट पर भाजपा के बड़कुंवर गगराई को 59603 वोट से हराया।

● भाजपा के मनोज कुमार यादव ने बरही सीट से कांग्रेस के अरुण साव को 49291 वोट से हराया।

पांच सबसे छोटी हार

● जेपी पटेल अपनी सीट 338 वोट से आजसू के निर्मल महतो से हार गए।

● मंत्री बैजनाथ राम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रकाश राम से 434 वोट से चुनाव हार गए।

● छतरपुर में भाजपा की पुष्पा देवी कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर से 736 वोट से हार गई।

● कांग्रेस के केएन त्रिपाठी डाल्टनगंज के निकटमत प्रत्याशी भाजपा के आलोक चौरिसया से 870 वोट के अंतर से हार गए।

● कांके में भाजपा के जीतू चरण राम महज 968 वोट से कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा से हार गए।

विधानसभा में पहली बार पहुंचने वाले चेहरे

● झामुमो: बोरियो से धनंजय सोरेन, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, मनोहरपुर से जगत मांझी, तोरपा से सुदीप गुड़िया, खूंटी से रामसूर्य मुंडा, राजमहल से मो ताजुद्दीन।

● कांग्रेस: पाकुड़ से नीसत आलम, बोकारो से श्वेता सिंह, कांके से सुरेश बैठा।

● राजद: विश्रामपुर से नरेश सिंह।

● माले: सिंदरी से चंद्रदेव महतो।

● भाजपा: बड़कागांव से रोशनलाल चौधरी, सिमरिया से कुमार उज्ज्वल, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुध्न महतो, जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा साहू, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, जमुआ से मंजू कुमारी।

● आजसू: मांडू से निर्मल महतो

● जेएलकेएम: जयराम महतो।

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें
;;;