पत्नी के 15 साल पुराने लवर की पति ने 4 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, कपल समेत 5 गिरफ्तार

रांची, पीटीआई
Follow us on Google News
share

पुलिस ने इस मामले में एक दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान कांटाटोली के राजा कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी के रूप में हुई है। उसका शव गुरुवार को खेलगांव थाना क्षेत्र के गडिगांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया था।

पत्नी के 15 साल पुराने लवर की पति ने 4 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, कपल समेत 5 गिरफ्तार

रांची में प्रेम संबंध के चलते एक 30 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान कांटाटोली के राजा कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी के रूप में हुई है। उसका शव गुरुवार को खेलगांव थाना क्षेत्र के गडिगांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारने का खुलासा

डीएसपी सदर संजीव बेसरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आसिफ की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पहले उसे गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया, उसके बाद पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से कुचला गया।

15 पुराने लवर का मर्डर, 4 लाख की सुपारी दी

जांच में पता चला कि आसिफ का आनंद विहार की एक महिला से पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला के पति जॉनसन मिंज (35) को इस संबंध की जानकारी थी। इसी के चलते उसने अपने मित्र दीपक अग्रवाल (36) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मिंज ने अग्रवाल को आसिफ की हत्या के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी। इसके अलावा प्रिंस कुमार (22) को 1.60 लाख रुपये और प्रेम लाकड़ा (44) को 2.40 लाख रुपये दिए गए।

आरोपियों ने कबूले अपने अपराध

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके पास से एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें