रांची में एक बच्चे का पिता बना हैवान! नाबालिग लड़की के घर में घुस किया रेप

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ एक बच्चे के पिता ने रेप किया और मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

रांची में एक बच्चे का पिता बना हैवान! नाबालिग लड़की के घर में घुस किया रेप

झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया में पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक पर गुरुवार दोपहर एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ शुक्रवार देर रात रातू थाना में पड़ोसी युवक वसीम मंसुरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता के परिवार वाले गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में अकेला देख आरोपी वसीम मंसुरी (पिता स्व. नूर मोहम्मद मंसुरी) चुपके से घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसी

घटना के दौरान पीड़िता शोर मचाते हुए सीढ़ी से छत पर चढ़ गई और आरोपी से बचने के लिए छत से छलांग लगाने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटेे। लोगों को आता देख आरोपी दरवाजा खोलकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एक बच्चे का पिता है वसीम

आरोपी वसीम मंसुरी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। उसका ससुराल जमशेदपुर में है तथा घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि घटना दो दिन पूर्व की है। पहले गांव में इस मामले को लेकर बैठक हुई, लेकिन आरोपी उसमें नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि नाबालिग का शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। साथ ही पीड़िता का बयान संबंधित कोर्ट व सीडब्ल्यूसी में दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें