दुमका में सनकी पिता बना हैवान! बेटी को मारकर कुएं में कर दिया दफ्न; चचेरे भाई की भी कर दी हत्या

लाइव हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी को बुरी तरह पीटा और फिर उसे कुएं में डाल दिया। इस झगड़े को शांत करवानए आए चचेरे भाई को भी सनकी शख्स ने मार डाला।

Dumka crime news update

झारखंड के दुमका जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडीह गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक सनकी पिता ने अपनी 15 साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे घर के कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी को समझाने और रोकने पहुंचे उसके 60 वर्षीय चचेरे चाचा की भी उसने बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कुएं में हो गई मौत

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात या रविवार तड़के की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद को लेकर आरोपी पिता का अपनी बेटी से विवाद हो गया। गुस्से में उसने पहले किशोरी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे घर के कुएं में डाल दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चचेरे भाई को भी मार डाला

घटना के दौरान आरोपी को समझाने के लिए उसका 60 वर्षीय चचेरा चाचा सरजू मंडल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण सरजू मंडल अधमरे हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए तत्काल देवघर ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी भी मौत हो गई।

इस दौरान गांव के कुछ अन्य लोग भी विवाद शांत कराने पहुंचे। बीच-बचाव के दौरान 35 वर्षीय एक महिला भी घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से बेलूडीह गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में आरोपी के प्रति भारी आक्रोश है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस गांव में नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें